फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदक विजेता शूटर ओम सांई एकेडमी में सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

छपरौली रोड स्थित ओम सांई शूटिंग एकेडमी में बुधवार को आयोजित सम्मान समारोह में मुरादाबाद में हुई 7वीं प्री स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप मेें पदक जीतने वाले निशानेबाजों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

समारोह का शुभारंभ संरक्षक मास्टर रामबीर आर्य तपस्वी और कोच रवि जाटव ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कड़ी मेहनत और लगन से ही लक्ष्य की प्राप्ति संभव है। कोच रवि जाटव ने बताया मुरादाबाद में 29 जून से 2 जुलाई तक सातवीं प्री स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप चली, इसमें एकेडमी के निशानेबाज हिमांशु शर्मा ने सीनियर पुरुष वर्ग 10 मीटर एयर रायफल में रजत पदक जीता। इस वर्ग मेें छायांक भारद्वाज ने कांस्य पदक प्राप्त किया। 10 मीटर एयर रायफल सीनियर पुरुष वर्ग की टीम स्पर्धा में हिमांशु शर्मा, छायांक भारद्वाज और मोहित पाल की तिगड़ी ने मिलकर स्वर्ण पदक बागपत की झोली मेें डाला। संरक्षक मास्टर रामवीर आर्य तपस्वी, कोच रवि जाटव ने विजेता शूटरों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इसमेें उमंग आर्य, तनीष राठी, अर्जुन तोमर, सिद्धार्थ, अंकुर, वीर चौहान, सौरभ, विकास, मनीष, विपुल आर्य, सोनू, कपिल, शुभम, आशीष, आदित्य, हनी, तुषार, आकाश, रवि, मोनू, विपिन, अक्षय राणा, आर्यन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें