बड़ौत। कालंदी देवी कॉलेज में बने मतगणना केंद्र के बाहर हुड़दंग करने वाले 17 युवकों को कोतवाली पुलिस ने रविवार देर रात धर दबोचा। सोमवार को उन्हें न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया है।
कोतवाल अजय शर्मा ने बताया कि पकड़े गए युवक मतगणना स्थल के पास हुड़दंग कर रहे थे। इनमें से सुधीर शर्मा पुत्र राजेंद्र शर्मा निवासी आदिलाबाद, अरुण पुत्र वेदप्रकाश निवासी सिनौल, संदीप पुत्र सत्यपाल निवासी ढिकाना, मोहित पुत्र बाबूराम निवासी ढिकाना, मोहित पुत्र राजेश निवासी हिलवाड़ी, संजीव पुत्र ब्रह्म सिंह निवासी लोहड्डा, सुभाष पुत्र लाईराम निवासी लुहारी, मनोज पुत्र जयप्रकाश निवासी बावली रोड निकट डालचंद कॉलेज, विकास पुत्र धर्मपाल निवासी पट्टी देसु बावली, शुभम पुत्र राजवीर निवासी पट्टी देसु बावली, गौरव पुत्र रोशनलाल निवासी सिनौली, रवि पुत्र विजयपाल निवासी कोताना, गुड्डू पुत्र सुभाष निवासी कोताना, शेखर पुत्र दिनेश निवासी कोताना, दीपक पुत्र रवींद्र निवासी ग्राम इब्राहिमपुर माजरा, रितिक पुत्र रविंदर निवासी इब्राहिमपुर माजरा, पिंटू पुत्र यशवीर निवासी इब्राहिमपुर शामिल रहे। पुलिस ने इन्हें बाद में न्यायालय में पेश करके जेल भिजवा दिया।