फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिजेक्ट पैमेट मिलने पर सचिवों के खातें से कटेगा वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

खंड विकास मुख्यालय पर शनिवार को बीडीओ ने ग्राम सचिवों की बैठक ली। इसमें बीडीओ ने ग्राम सचिवों द्वारा विभागीय कार्यों की रिपोर्ट समय पर न देने पर नाराजगी जताई और ग्राम सचिवों को हिदायत दी।
विज्ञापन

इस बैठक में बाम, अलावलपुर, बड़ावद, बिजरौल, वाजिदपुर, बड़का, महावतपुर, छछरपुर, कंडेरा, बरवाला आदि गांवों सहित करीबन 44 गांवों में तैनात ग्राम सचिवों ने भाग लिया। बीडीओ राहुल वर्मा ने सचिवों को केंद्र और प्रदेश सरकार की लाभकारी योजनाओं को पात्रों तक पहुंचाने को कहा। साथ ही गांवों मेें चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। शौचालय निर्माण, पौधरोपण व मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना सहित विभागीय कार्यों की रिपोर्ट समय पर न देने पर बीडीओ ने नाराजगी जताई और कहा कि किसी भी कीमत पर लापरवाही बर्दास्त नहीं होगी। उन्होंने गांवों मेें मनरेगा योजना में चल रहे कार्यों को शीघ्र पूरा करने व मस्टररोल समय पर फीडिंग करने के निर्देश दिए। साथ ही रिजेक्ट पैमेंट और डिलेट पैमेंट मिलने पर सचिवों के खाते से वेतन काटने की चेतावनी दी। इसमेें बीडीओ ने विभागीय रिकार्ड पूरे रखने और गांवों मेें चल रहे कार्यों को मानक अनुसार कराने पर उन्होंने सचिव भूपेंद्र, सुनीता, संजय, विकुल, प्रिंस और विकास राठी की प्रशंसा की और अन्य सचिवों को इनसे सीखे लेने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें