बड़ौत (बागपत)।
क्षेत्र की चीनी मिल द्वारा नियमित रूप से इंडेट न भेजने से किसान परेशान हाल है। उधर गेहूं की कटाई भी शुरू हो गई है। इससे किसानों की समस्या बढ़ गई है। किसानों ने कहा यदि जल्द मांग पूरी नहीं हुई तो उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा।
किसानों ने कहा मलकपुर, रमाला, किनौनी, दौराला चीनी मिल द्वारा किसानों को लगातार परेशान किया जा रहा है, क्योंकि मिलों द्वारा किसानों को नाममात्र ही पर्चियां भेजी जा रही है। इंडेट जारी न होने पर अभी भी 40 प्रतिशत गन्ना खेतों में खड़ा है, उधर गेहूं कटाई भी शुरू हो गई है। बार-बार शिकायत करने के बाद भी किसानों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इससे किसानों में सरकार के प्रति आक्रोश पनप रहा है। उन्होंने कहा यदि जल्द मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। उन्होंने एसडीएम गुलशन कुमार ने कहा वे इस मामले में मिल प्रशासन से बातचीत करेंगे। चेतावनी देने वालों में महक सिंह, दिलावर, महिपाल, प्रवेंद्र, सत्यपाल, जगवीरा, ऋषिपाल ठेकेदार, तेजपाल, रघुनाथ, ओमवीर, सत्यवीर, सुधीर, हरेंद्र, ओमपाल आदि रहे।