बड़ौत (बागपत)। पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देकर युवाओं ने कहा अब बातचीत से यह मसला हल नहीं होने वाला। पाकिस्तान को घर में घुसकर ही उसे जवाब देना होगा तभी शहीद जवानों को असली मायने में श्रद्धांजलि होगी।
मोनू तोमर ने कहा अभी भी पाकिस्तान बाज नहीं आ रहा है। समय आ गया है कि भारत को उसके घर में घुसकर सख्ती दिखानी होगी। सुधीर ने कहा पाकिस्तान द्वारा विंग कमांडर अभिनंदन को घोर यातनाएं दी जा रही हैं। भारत सरकार को हाथ पर हाथ धरे बैठे रहने की आवश्यकता नहीं है। अब पाकिस्तान को सबक सिखाना ही होगा। सूरज सोलंकी ने कहा अब समय आ गया है कि पाक को उसकी औकात बताई जाए। बातचीत से वह मानने वाला नहीं है। रविंद्र हट्टी ने कहा पाकिस्तान की हरकतें अब बर्दाश्त नहीं होगी। सरकार इसे गंभीरता से ले। शुभम चौधरी व विनित मलिक ने कहा अब पाक को नक्शे से हटाने का समय आ गया है। उसके लिए युवा हर संभव मदद को तैयार हैं।