व्यापारियाें ने बाजार बंद कर रोष जताया
दोघट/दाहा। क्षेत्र में जगह-जगह श्रद्धांजलि सभाओं के आयोजन हुए। इसमें जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजली दी गई। कस्बा दोघट व टीकरी में बाजार बंद कर जलूस निकाला गया। दोघट, टीकरी, बामनौली, दाहा आदि स्थानों पर पाकिस्तान के पुतलों का दहन किया।
दोघट कस्बे में व्यापारियों और हिंदू रक्षा सेना कार्यकर्ताओं ने बाजार बंद कर शोक सभा का आयोजन किया। इसके बाद कस्बे में जुलूस निकालकर मैन बाजार के मुख्य चौरहे पर नारेबाजी करते हुए पाकिस्तान का पुतला फूंका। टीकरी कस्बे में भी शोक सभा आयोजित कर पाकिस्तान के पुतला दहन किया। रामभरोसे लाल, रामनिवास गुप्ता, विनोद गुप्ता, राकेश जैन, सुभाष रुहेला, दीपक, संजय वेदी, अजय अग्रवाल, लोकिंद्र ठेकेदार, ऋषभ अग्रवाल, हिंदू रक्षा सेना जिलाध्यक्ष, अरविंद राठी, डा. यशपाल राणा, चंद्रपाल, ब्रिजेश पंवार, रोबिन रुहेला, सतीश शर्मा, अरूण राठी, शिवकुमार, अमर सिंह, अजय राठी, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे। दोघट थाने में पुलिस कर्मियों ने शोक सभा का आयोजन कर शहीदों को श्रद्धांजली दी।
थानाध्यक्ष अजय शर्मा ने थाना में शहीद जवानों की याद में पौधे लगवाए। दाहा गांव में शहीद हुए जवानों की आत्मा शांति के लिए ग्रामीणों ने सामूहिक यज्ञ का आयोजन किया। हमले में शहीद हुए जवानों की आत्मा शांति के लिए यज्ञ में आहुतियां देकर उन्हें श्रद्धांजली दी। स्वामी सत्यदेव महाराज, पंडित सत्यपाल आर्य, राजकुमार फौजी, मिंटू सहरावत, लोकेंद्र राणा, किरणपाल, राजसिंह आर्य, सुशील मिस्त्री, कल्लू फौजी मौजूद रहे। सनवेज पब्लिक स्कूल बामनौली, संस्कार विद्यापीठ टीकरी, सनबीम पब्लिक स्कूल दोघट, सन ब्राइट पब्लिक स्कूल आदमपुर, शिव शंकर पब्लिक स्कूल दाहा, सर्वोदय पब्लिक स्कूल टीकरी, अजब सिह मेमोरियल पब्लिक स्कूल टीकरी आदि स्कूल में कैंडल जलाकर श्रद्धांजली दी गई। प्रधानाचार्य सुमन चौधरी, प्रधानाचार्य विपिन पंवार, दीपेश जैन, राजेंद्र सिंह, प्रवेश कुमार, सुशील वत्स, विकास कुमार, दीपा राठी, नीतू अग्रवाल, शिवानी शर्र्मा, नीतू शर्मा, खुशबू, सीमा शर्मा, ज्योति, प्रियंका, सुधीर सिह राठी, शीशकांत सरल, बीरपाल सिह आदि मौजूद रहे। वहीं दाहा, बामनौली और पुसार गांवों में भी पाकिस्तान के पुतला का दहन किया। इस मौके पर सोनू माया, विकास कुमार, दीपक चौधरी, मनोज पंवार, नीरज कुमार, हरीश आदि मौजूद रहे।