फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी पहुंचना शुरू, वॉल्व ठीक कराने में जुटी पालिका

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। शहर के मोहल्ला ठाकुरद्वारा में पानी की आपूर्ति बाधित होने के बाद नगरपालिका ने कर्मचारी लगाकर व्यवस्था दुरुस्त कराना शुरू कर दिया। वॉल्व खराब होने के कारण आपूर्ति अभी तक पूरी तरह सुचारु नहीं हो पाई है। माता कॉलोनी में आपूर्ति की समस्या बनीं हुई है। बृहस्पतिवार तक समाधान होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

शहर की ऊंची कॉलोनियों में पेयजल की आपूर्ति बाधित हो रही है। टंकी की वॉल्व खराब होने के कारण शहर के ठाकुरद्वारा मोहल्ले में करीब 15 दिन से पानी नहीं पहुंचा। अमर उजाला ने बुधवार को आमजन की इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया। जिसके बाद पालिका की टीम ने टंकी की वॉल्व खोलकर चेक की। ईओ ललित कुमार आर्य ने बताया कि वॉल्व खराब है, जिसे बृहस्पतिवार तक ठीक कराया दिया जाएगा। ईओ का कहना है कि ऊंची कॉलोनियों में आपूर्ति बाधित हो रही है। वॉल्व से पानी रिसता रहता है, जिस कारण यह समस्या है।


माता कॉलोनी में बनीं समस्या
बागपत। बुधवार को ठाकुरद्वारा की अधिकतर गलियों में पानी पहुंच गया, लेकिन अभी भी माता कॉलोनी में आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी है। जिससे लोगों को दिनभर परेशानियां झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


जल निगम से मांगा सहयोग
बागपत। पालिका ने जल निगम के अधिकारियों से भी सहयोग मांगा है। टंकी का निर्माण करीब 1982 से 1990 तक हुआ था। पुरानी वॉल्व खराब जाने के कारण इसे रिपेयर कराने में पालिका को मुश्किलें उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें