बड़ौत (बागपत)।
सीएचसी पर आयोजित सुशासन दिवस पर मंगलवार को विधायक ने मरीजों को फल वितरित किए और उनके द्वारा रखी गयी समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया।
भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर आयोजित सुशासन शिविर का शुभारंभ विधायक केपी मलिक, सीएचसी अधीक्षक डॉ. एएसके मलिक और ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक सचिन मलिक ने किया। इस दौरान मरीजों ने विधायक के समक्ष समस्या रखी कि सीएचसी के बहार दोनों ओर आसपास के लोगों द्वारा वाहन खडे़ कर दिए जाते हैं, जिस कारण सीएचसी पर आने वाले मरीजों व एंबुलेंस को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस पर विधायक ने उन्हें आश्वासन दिया। बाद में उन्होंने मरीजों को फल वितरित किए।
खंड विकास मुख्यालय पर भी सुशासन दिवस मनाया। शुभारंभ बीडीओ प्रेमचंद और सचिव प्रवेंद्र तोमर ने किया। बीडीओ प्रेमचंद ने ब्लाक पर आए गरीब व्यक्तियों की पेंशन का आनलाइन फार्म भरवाएं और उन्हें शासन की योजनाओं की जानकारी दी।