बागपत। मिशन अंत्योदय के तहत चयनित 45 ग्राम पंचायतों में मजदूरों को रोजगार देकर देकर संतृप्त नहीं किया। समीक्षा करने पर परियोजना निदेशक एमएल पटेल ने खेद व्यक्त किया। सभी बीडीओ को लक्ष्य के अनुसार रोजगार देने के निर्देश दिए।
जिला स्तर पर मिशन अंत्योदय के तहत 45 ग्राम पंचायतों का चयन किया। इनको मनरेगा योजना से मजदूरों को रोजगार दिलाकर संतृप्त करना था। सभी ब्लॉक को इसके लिए लक्ष्य निर्धारित किया, लेकिन आज तक भी गांवों को योजना से संतृप्त नहीं किया। 45 न्याय पंचायतों में आठ में मजदूरों को रोजगार मुहैया कराया, बाकी 37 में कोई कार्रवाई नहीं की। बिनौली ब्लॉक को 11 का लक्ष्य निर्धारित था, लेकिन यहां पर एक मजदूर को भी रोजगार नहीं दिया। यह ही खेकड़ा ब्लॉक को तीन का लक्ष्य था, लेकिन जीरो ग्राम पंचायत में कार्य हुआ। परियोजना निदेशक एमएल पटेल ने मनरेगा के तहत योजना का अवलोकन किया तो इसमें यह लापरवाही सामने आई। उन्होंने सभी बीडीओ को नोटिस जारी किया। बताया कि 45 गांव संतृप्त नहीं किए हैं। बागपत ब्लॉक में तीन, बड़ौत में ए, बिनौली में जीरो, छपरौली में दो, खेकड़ा में जीरो, पिलाना में दो ग्राम पंचायत में कार्य हुआ है। बीडीओ को निर्देश दिए व्यक्तिगत ध्यान देकर चयनित ग्रामों को संतृप्त कर कार्यालय को उपलब्ध कराया जाए।
ब्लॉक लक्ष्य अवशेष ग्राम पंचायत
बागपत 12 09
बड़ौत 04 03
बिनौली 11 11
छपरौली 08 06
खेकड़ा 03 03
पिलाना 07 05