बागपत। आशाओं ने सीएमओ दफ्तर में हंगामा किया। आरोप लगाया कि शासन से मिलने वाले मोबाइल से वंचित रखा गया है। वहीं ट्रेनिंग की जानकारी दी, लेकिन कोई नहीं की सभी को परेशानी झेलनी पड़ी। समय की बर्बादी हुई है। सीएमओ से मोबाइल दिलवाने की मांग की।
बुधवार को आशाएं सीएमओ ऑफिस पहुंची। वहां पर उन्होंने हंगामा किया। आरोप लगाया कि उन्हें ट्रेनिंग का बात कहकर ऑफिस में बुलवाया। जब ऑफिस पहुंचे तो यहां पर किसी भी तरह की ट्रेनिंग नहीं दी । वहीं अधिकांश आशाओं को शासन से मिलने वाला मोबाइल दिया, लेकिन उन्हें वंचित रखा। संबंधित अधिकारी से मोबाइल की मांग की तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इसके बाद उन्होंने सीएमओ को सभी समस्याएं बताई। चेतावनी दी उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी दी। इसमें सुमन, कविता, प्रर्मिला, सुमित्रा, कोमल, गीता, सीमा, सुनीता, सुशीला आदि रहीं।
आरोप गलत, सभी को दिया जाएगा मोबाइल : सीएमओ
बागपत। सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा ने कहा नई आशा की भर्ती हुई, उन्हें मोबाइल दिया जा रहा है। जो मोबाइल से वंचित रह गई है, उनकी डिमांड शासन को भेजी है। जल्द सभी को उपलब्ध करा दिया जाएगा। वहीं ट्रेनिंग की गलत जानकारी दी, उन्हें केवल योजनाओं और आगामी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी देनी थी। जो आरोप लगा रही है वह गलत है।
जल्द सभी आशा को दिया जाएगा मोबाइल
बागपत। स्वास्थ्य विभाग में तैनात डीपीएम नौशाद ने बताया कि जिले में करीब पहले 126 नई आशा नियुक्त हुई, इनमें से 85 को मोबाइल उपलब्ध कराया। बाकी 41 के लिए मोबाइल की डिमांड भेज दी। इसके अलावा 60 आशा को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्हें भी मोबाइल उपलब्ध कराया जाएगा। जिले में 909 आशाएं कार्य कर रही हैं।