बागपत। सीडीओ ने विकास भवन में कार्यालयों का निरीक्षण किया। यहां सात विभागों से 15 कर्मचारी अनुपस्थित मिले, जिसका एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए है। वहीं पांच अनुपस्थित अधिकारियों की शिकायत डीएम से की है।
सीडीओ पीसी जायसवाल ने बताया कि विकास भवन में दफ्तरों का निरीक्षण किया । विभिन्न विभागों के अधिकारी अनुपस्थित मिले। इस दौरान जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी एमपी सिंह, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कल्याण अधिकारी तूलिका शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी बीना बजाज, सीवीओ डॉ. राजपाल, लघु सिंचाई के सहायक अभियंता गजेंद्र बहादुर मुख्यालय में नहीं रहते, जिस कारण सूचनाएं आदान प्रदान में अत्यंत कठिनाई पहुंचती है। डीएम से उक्त अधिकारियों को मुख्यालय पर रुकवाने के लिए अपने स्तर से आदेश करने का अनुरोध किया। सीडीओ ने बताया कि जिला अर्थ संख्याधिकारी विभाग में वरिष्ठ सहायक, कनिष्ठ सहायक, प्रोबेशन में सुगमकर्ता, महिला आरक्षी, चालक, और अन्य कर्मचारी अनुपस्थित मिले। समाज कल्याण में कनिष्ठ सहायक, वरिष्ठ सहायक, बाल विकास विभाग में कनिष्ठ सहायक सफाई कर्मी, जिला समाज कल्याण विभाग में एक कर्मचारी 16 नवंबर से लगातार अनुपस्थित चल रहा है। वरिष्ठ सहायक, उपायुक्त स्वत: रोजगार में कंप्यूटर ऑपरेटर, लघु सिंचाई में अवर अभियंता सहित इन विभागों में 15 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। सभी का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए है।