फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में तीन लाख शिक्षक प्रबंधाधिकार पर निर्भर

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। चौधरी चरण सिंह वैदिक इंटर कॉलेज फैजपुर निनाना में माध्यमिक शिक्षक संघ और माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक संघ की संयुक्त सम्मेलन हुआ। इसमें कार्यकारिणी का चुनाव किया गया।
विज्ञापन

शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेशीय संगठन मंत्री कृष्णपाल ने किया। उन्होंने शिक्षकों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। परिक्षेत्र प्रभारी स्वराज पाल दूहूण ने कहा कि शिक्षक सदैव समाज का जागरूक पहरी रहा है। हमेशा समाज का मार्गदर्शन किया। जिसका परिणाम रहा कि चाणक्य ने चंद्र गुप्त जैसे नौजवान का मार्ग दर्शन कर इस देश को कुशल शासक दिया। शिक्षक उस भूमिका को निभा रहा है। प्रदेश में तीन लाख शिक्षक प्रबंधाधिकार के रहमोकरम पर पांच से चार हजार रुपये प्रति माह पाकर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे है। वित्त विहीन विद्यालयों के ये शिक्षक 32 साल से धारा 7 (क) की मान्यता की जकड़न के मध्य करहा रहे हैं। सरकार से मांग की धारा 7 (क) की मान्यता तत्काल 7 (4) में प्रत्याविर्तत की जाए। वर्ष 1988 से इन विद्यालयों में बंद पद सृजन को खोला जाए ओर 14 वर्ष तक के बच्चों को सभी स्तर पर मुफ्त शिक्षा की व्यवस्था, पुरानी पेंशन बहाल की जाए।
इस मौके पर वित्त विहीन शिक्षक संघ के अध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा अपने अधिकार की लड़ाई लड़ने को अधिक से अधिक संख्या में शिक्षक 20 नवंबर को लखनऊ पहुंचें। इस दौरान प्रधानाचार्य ओमवीर सिंह तोमर को जिलाध्यक्ष, धर्मेंद्र खोखर को महामंत्री और सुभाष दुहुण को कोषाध्यक्ष बनाया। इसमें चुनाव अधिकारी करुणा शंकर मिश्र रहे। इसकी अध्यक्षता ओमबीर सिंह तोमर ने की। संचालन देवेंद्र कुमार ने किया। इसमें बड़ौत विधायक प्रतिनिधि पंकज मलिक, कृष्णपाल सिंह, कोमवीर सिंह तोमर, दिनेश कुमार, नवाब सिंह, जसवीर सिंह, सुभाष चंद, सुलेखा जैन ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें