फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकरी सीएचसी के संचालन के लिए 62.21 लाख का बजट स्वीकृत

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। टीकरी सीएचसी को संचालित करने के लिए शासन से 62.21 लाख रुपये का बजट स्वीकृत हो गया है। इससे उपकरण, मशीन और साज-सज्जा का सामान खरीदा जाएगा।
विज्ञापन

कस्बा टीकरी में सीएचसी का भवन बनकर तैयार है, लेकिन पूर्ण रूप से इसे संचालित नहीं किया जा रहा है। कस्बे के लोगों ने 50 दिन तक लोगों ने धरना देकर सीएचसी को चलवाने की मांग की। केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह से इसकी शिकायत की। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव ने सीएमओ को सीएचसी के संचालन के निर्देश दिए। पूर्ण संचालन के लिए विभाग से बजट की मांग स्वास्थ्य विभाग ने की । इसके बाद चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा विभाग ने टीकरी सीएचसी के संचालन के लिए 62.21 लाख रुपये का बजट जारी किया। इसके माध्यम से उपकरण, मशीन और साज सज्जा की सामग्री खरीदी जाएगी। जानकारी दी दो लाख तक के उपकरणों का क्रय सीएमओ बागपत के स्तर जेम पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें