बागपत। स्वास्थ्य विभाग में तीन पदों के लिए विकास भवन में साक्षात्कार लिया गया। सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा ने बताया कि जिला प्रोग्रामर कॉडिनेटर, ग्रिवांस मैनेजर, जिला इंफोर्मेशन सिस्टम मैनेजर के एक-एक पद पर नियुक्ति होगी। इसके लिए डीएम ऋषिरेंद्र की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में साक्षात्कार लिया गया। उन्होंने बताया कि तीनों पदों के लिए 58 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, लेकिन 20 ही पहुंचे। जिसमें से एक-एक की नियुक्ति कर दी जाएगी। सीडीओ पीसी जायसवाल, उप कृषि निदेशक प्रशांत कुमार मौजूद रहे।
कार्य योजना तैयार करने के सीडीओ ने दिए निर्देश
बागपत। विकास भवन सभागार में ग्राम पंचायत विकास योजना के अंतर्गत जनपद स्तरीय क्रियान्वयन एवं समन्वय समिति का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता सीडीओ पीसी जायसवाल ने की। बैठक में ग्राम पंचायत द्वारा वित्तीय वर्ष 2019-20 हेतु कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक शर्मा ने किए जा रहे सर्वे के आधार पर कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए। सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा, परियोजना निदेशक एमएल पटेल, डीडीओ हुब लाल, डीआईओएस बृजेंद्र कुमार, सीवीओ डॉ. राजपाल सिंह, अधिशासी अभियंता जल निगम और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।