फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलेरो ने बाइक में टक्कर मारी, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली (बागपत)। कस्बे में रठौड़ा मार्ग पर बोलेरो गाड़ी ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। बुलेरो अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई। हादसे में बाइक सवार युवक व गाड़ी चालक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया। रठौड़ा गांव निवासी शकील पुत्र रुकमुद्दीन बाइक से छपरौली में किसी काम के लिए आ रहा था। जब वह कस्बे में रठौड़ा मार्ग पर पहुंचा तो सामने से आ रही बुलेरो गाड़ी ने बाइक में टक्कर मार दी और गाड़ी सड़क किनारे पलट गई। हादसे में बाइक सवार शकील व बुलेरो का चालक राहुल तोमर पुत्र हरवीर सिंह निवासी बेगमाबाद गढ़ी घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। अस्पताल से शकील को गंभीर हालत हायर सेंटर रेफर किया है। एसएसआई दिनेश कुमार ने बताया कि तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


बाइक गिरने से युवक घायल
दोघट (बागपत)। आदमपुर गांव निवासी सागर पुत्र हरबीर बुधवार को बाइक से पलड़ी होता हुआ कान्हड़ गांव आ रहा था। जब वह कान्हड़ गांव में पहुंचा तो बाइक के सामने कुत्ता आ गया। जिस कारण बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में सागर घायल हुआ है। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें