बागपत। कलक्ट्रेट सभागार में डीएम की अध्यक्षता में किसान बैठक का आयोजन किया। इसमें प्रतिनिधियों ने कृषकों के अलावा स्कूल और डॉक्टरों से संबंधित शिकायतों को भी बताया। डीएम ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया।
बुधवार को हुई किसान बैठक में किसान प्रतिनिधियों ने कहा नहरों की सफाई और मरम्मत कराई जाए, ताकि अच्छी टेल तक किसानों को पानी मिल सके। अभी तक गन्ने का भुगतान नहीं किया। इससे कृषकों के सामने परेशानी है। गन्ने का भी दाम भी घोषित नहीं किया। उन्होंने कहा कि कृषि ही किसानों की आमदनी का स्रोत है। प्राइवेट स्कूलों में अधिक फीस वसूली से चिंता में रहते हैं। स्कूलों के बाहर संचालक कक्षा एक से 12 तक वसूली जाने वाली फीस का सभी रिकॉड चस्पा कराएं। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में पीएचसी पर डॉक्टरों का नाम, पद और मोबाइल नंबर चस्पा कराएं जाए। किसानों ने बिजली की समस्याओं से भी अवगत कराया। समय पर किसानों के ट्रांसफार्मर बदले जाए। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने किसानों को समस्याओं तो जल्द हल कराने का आश्वासन दिया। इसमें सीडीओ पीसी जायसवाल, उप कृषि निदेशक प्रशांत कुमार, भाकियू जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर, राजेंद्र चौधरी, संजय गुर्जर, विजयपाल, जुल्ला चौधरी, जितेंद्र, शिवदत्त शर्मा, इंद्रपाल चौधरी, महाराज चौधरी मौजूद रहे।