फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चप्पे-चप्पे पर पुलिस, चाक-चौबंद व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। जनता वैदिक डिग्री कॉलेज में मंगलवार को होने वाले शिलान्यास समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार और एसपी शैलेश कुमार ने जनसभा स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने रिहर्सल किया। पुलिसकर्मियों को उनकी ड्यूटी दे दी गई है।
विज्ञापन

शिलान्यास कार्यक्रम के लिए सभी तैयारियां कर ली गई है। वाटरप्रफू पांडल बनाकर तैयार है और आलीशान मंच बनाया गया है। मंच के दक्षिण में दो हैलीपैड बनाएं गए है। इनकी तैयारिया को लेकर सोमवार को पूरे दिन पुलिस व प्रशासन के अधिकारी जुटे रहे। डीएम ऋषिरेन्द्र कुमार, एसपी शैलेष पांडे, एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव, एसडीएम आशीष कुमार, सीओ रामानंद कुशवाहा ने जनसभा स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने रिहर्सल की, ड्यूटी भी वितरित की गई। बम निरोधक दस्ते और अन्य सुरक्षाकर्मी भी पहुंच गए हैं। खूफिया विभाग की टीम ने डेरा डाल लिया है।

यहां पार्क होंगे वाहन
बड़ौत। कार्यक्रम मेें आने वाले लोगों के वाहनों के लिए पार्किग व्यवस्था सुनिश्चत कर ली गयी है। बुढाना व बिनौली से आने वाले कार्यकर्ताओं के वाहनों को बिजरौल रोड टेलीफोन एक्सचेंज के सामने बनाए गए स्टैण्ड पर रोका जाएगा। शामली की ओर से आने वाले कार्यकर्ताओं को पशुपैठ मेें बनाए गए स्टैण्ड पर रोका जाएगा। वहीं छपरौली की ओर से आने वाले वाहनों को उत्कर्ष नर्सिग मैदान पर व्यवस्था की गयी है। दिल्ली व अमीन नगर सराय की ओर से आने वाले वाहनों को दिल्ली रोड पर पडे खाली मैदानों पर किया जाएगा। सीओ रमानन्द कुशवाहा ने बताया कि कारों व दुपहिया वाहनों के लिए महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के मैदान को पांर्किग बनाया गया है, वहीं मीडिया कर्मी के वाहनों के लिए जनता वैदिक इंटर कॉलेज में पार्किग बनाया गया है।
विज्ञापन

जनसंपर्क मेें जुटे है भाजपा के पदाधिकारी
बड़ौत। कार्यक्रम मेें भीड जुटाने के लिए जहां भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर जनसपंर्क कर रहे हैं। केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री डा सत्यपाल ङ्क्षसह ने कई गांवों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें