फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान के घर में मिले मनरेगा मजदूरों के 32 जॉब कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सूजरा गांव में सोशल ऑडिट की टीम को काफी कमियां मिलीं। प्रधान के घर में 32 मजदूरों के जॉब कार्ड रखे मिले। विकास कार्यों के अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए गए। टीम ने अपनी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को दे दी।
विज्ञापन

मनरेगा और प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत गांवों में होने वाले विकास कार्यों के अभिलेखों को सोशल ऑडिट टीम को नहीं दिया जाता। मनरेगा के अंतर्गत मजदूरों को रोजगार मुहैया नहीं कराया जाता है। उनके जॉब कार्ड भी ग्राम प्रधान अपने पास रख लेते हैं। ऐसा ही हाल सोशल ऑडिट टीम को सूजरा गांव में मिला। सोशल ऑडिट टीम ने गांव में पहुंचते ही ग्राम सचिव और ग्राम प्रधान से विकास कार्यों के अभिलेख मांगे, जो उन्हें नहीं दिए । जांच में पता चला कि गांव में रोजगार दिवस प्रत्येक माह आयोजित नहीं किया जाता है। टीम ने बीडीओ को अवगत कराया कि गांव में प्रधान के आवास पर मजदूरों के 32 जॉब कार्ड मिले हैं। सोशल ऑडिट टीम ने अपनी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंप दी है। दूसरी तरफ डीडीओ हुब लाल ने कहा कि अभी रिपोर्ट का अवलोकन नहीं किया है। जांच करने के बाद ही संबंधित गांव प्रधान के खिलाफ कार्रवाई हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें