फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण डाक सेवा संघ की हड़ताल से डाक सेवा ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवा संघ के बैनर तले चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल मंगलवार को भी जारी रही। हड़ताल के चलते ग्रामीण क्षेत्रों मेें डाक व्यवस्था चरमरा गई। बुधवार को नगर मेें शांति मार्च निकाला जाएगा।
विज्ञापन

मुख्य डाकघर पर ग्रामीण डाक सेवकों की हड़ताल जारी रही और उन्होंने धरना दिया। हड़ताल के चलते जनपद के ग्रामीण डाक सेवा की व्यवस्था ठप हो गई है। पार्सल, रजिस्ट्रर, स्पीड पोस्ट, साधारण डाक, मुख्य डाकघर में पडे़ हैं और लोग परेशान हो चुके हैं। संघ के अध्यक्ष रामपाल सिंह ने कहा कि बुधवार को शांति मार्च निकाला जाएगा और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसमें संघ के मंडल सचिव बिजेंद्र तोमर, रामप्रकाश, शोराज सिंह, आनंद, लवकुश, सुभाष चौहान, मुकेश, देवेंद्र सिंह, सिद्वांत राठी, मनेन्द्र सैनी, देवपाल, विनोद, तेजपाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें