फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेदानुकुल आचरण से मानव कल्याण:आर्यजिवाना में सामवेद यज्ञ का पांचवा दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
वेदानुकुल आचरण से मानव कल्याण : प्रो. बलजीत सिंह
विज्ञापन


बिनौली (बागपत)। जिवाना गुलियान के गुरुकुल स्कूल में चौधरी चरण सिंह समाज सुधार मंच के तत्वावधान में चल रहे छह दिवसीय सामवेद पारायण यज्ञ के पांचवें दिन बुधवार को वेद उपदेश देते हुए प्रोफेसर बलजीत सिंह आर्य ने कहा कि वेद मार्ग को अपनाकर ही मनुष्य का कल्याण हो सकता है। उन्होंने कहा पाश्चात्य संस्कृति और विचारधारा से समाज में बहुत सारी बुराइयों ने जन्म लिया है। अधिकतर ग्रामीण नशाखोरी के शिकार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि शराब भी अपराधों का बड़ा कारण है। कन्या भ्रूण हत्या तमाम प्रयासों के बाद भी नही रुक रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा वैदिक विचारधारा को अपनाकर ही समाज में व्याप्त कुरीतियाें से बचा जा सकता है और वेद मार्ग पर चलने वाले मनुष्य का कल्याण संभव है। यज्ञ की पूर्णाहुति बृहस्पतिवार को होगी। इसके बाद वर्तमान परिवेश में चौधरी चरण सिंह के विचारों की प्रासंगिकता विषय पर विचार गोष्ठी होगी। इसमें सामाजिक चिंतक, शिक्षाविद और जनप्रतिनिधि भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें