बागपत। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार के आदेश पर जिले के 19 गांवों में सोशल ऑडिट का कार्य किया जाएगा। एडीएम लोकपाल सिंह ने बताया गांवों के पर्यवेक्षक की तैनाती कर दी गई है। लधवाड़ी, मीतली, नैथला, नंगला जाफराबाद, नौरोजपुर गुर्जर, निबाली, निवाड़ा, पाली, पाबला बेगमाबाद, पुट्ठी ब्राह्मण, राजपुर खामपुर, संतोषपुर, सरूरपुर कलां, शिकोहपुर, सिसाना, सूजरा, सुल्तानपुर हटाना, सूजरापुर महनवा और ट्यौढ़ी में सोशल ऑडिट होगा। इन गांवों में वित्तीय वर्ष 2016-17 में मनरेगा ओर प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत कराए कार्यों का ऑडिट होगा।
उत्कृष्ट कार्य करने वाले दिव्यांग होंगे सम्मानित
बागपत। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी पारिशा मिश्रा ने बताया कि तीन दिसंबर को विश्व दिव्यांग दिवस मनेगा। इसमें दिव्यांगों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अब पुरस्कार की धनराशि पांच हजार से बढ़ाकर 25 हजार रुपये कर दी है। इसके लिए कार्यालय में आवेदन किया जाएगा। इसके लिए 15 जुलाई अंतिम दिन निर्धारित किया है।