बागपत। दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर रिवर पार्क के पास दूल्हे की कार अनियंत्रित हो कर पलट गई। हादसे में दूल्हा व उसके दोस्त घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का इलाज कराकर उन्हें शादी के लिए रवाना कर दिया।
बुधवार को छपरौली निवासी शहजाद की शादी थी। दिल्ली बारात जानी थी। कार किशनपुर निवासी रवि कुमार चला रहा था। रवि बुकिंग पर गाड़ी चलाता है। वह छपरौली से शादी के लिए बुकिंग कर दिल्ली के लिए रवाना हुआ । जब वह दिल्ली हाइवे पर रिवर पार्क बागपत के पास पहुंचा तो कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। हादसे में दूल्हा और उसके दोस्त घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के बाद दूल्हे को शादी के लिए रवाना कर दिया। गनीमत रही कि एक बड़ा हादसा होने से बच गया। वही कार में सवार तीनों युवकों को मामूली चोट आई। सूचना पर पुलिस और दूल्हे के परिजन भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दुर्घटना ग्रस्त कार को हाइवे से हटवाया।
यात्री और कंडक्टर के बीच मारपीट
बागपत। शहर के राष्ट्र वंदना चौक पर यात्री और बस के कंडेक्टर के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते लात घुसे चलने लगे। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर समझौता कराया।