फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज का गेट बंद कर सीसीएसयू की फ्लाइंग टीम का परीक्षार्थियों ने घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी की परीक्षा में चेकिंग के लिए पहुंची यूनिवर्सिटी की फ्लाइंग टीम को कालंदी देवी कॉलेज में परीक्षार्थियों ने घेरकर जबरन रोक लिया। कॉलेज का गेट भी बंद कर लिया। टीम का कहना है कि हंगामा करने वाले छात्रों का कहना था कि उन्हें पास कराने और नकल कराने की एवज में कुछ लोगों ने रुपये ले रखे हैं, उनके रुपये वापस दिलाए जाने चाहिए। दिनभर कॉलेज मे यूनिवर्सिटी की टीम बैठी रहती है। पुलिस भी मौके पर पहुंची। कॉलेज का गेट खुलवाकर टीम को निकाला। टीम ने पूरे प्रकरण से कुलपति को अवगत करा दिया है।
विज्ञापन

सीसीएसयू के कुलपति के निर्देश पर शनिवार को विवि की परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए फ्लाइंग टीम छपरौली रोड स्थित कालंदी देवी कॉलेज पहुंची और द्वितीय पाली की परीक्षा तक कॉलेज में डेरा जमाएं बैठी रही। टीम लेकर पहुंचे डॉ. शिवराज पुंडीर ने बताया कि जैसे ही शाम की पाली का पेपर खत्म हुआ, कुछ छात्रों ने उनका घेराव शुरू कर दिया। टीम मेें शामिल डॉ. योगेंद्र गौतम, डॉ. राहुल उज्ज्वल ने वहां से निकलने का प्रयास किया तो छात्रों ने हंगामा कर कॉलेज का गेट बंद कर दिया। डॉ. शिवराज पुंडीर ने बताया कि छात्रों का यह आरोप था कि कुछ लोगों ने उन्हें पास कराने के नाम पर हजारों रुपये ले रखे हैं। उनके रुपये वापस मिलने चाहिए। हंगामा बढ़ता देखकर टीम ने कुलपति को फोन पर अवगत कराते हुए इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने टीम को कॉलेज से किसी तरह निकाला। टीम ने पूरे मामले की जानकारी कुलपति को दी है। कुलपति ने जांच के लिए टीम गठित करने की बात कही है।

किसने क्या कहा?
कॉलेज प्राचार्य डॉ. आरए गर्ग का कहना है कि सभी आरोप निराधार है। छात्रों से रुपये किसने लिए हैं, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। टीम के साथ हंगामा करने वाले बाहरी छात्र थे। हमारे कॉलेज का एक भी छात्र हंगामे में शामिल नहीं था।
विज्ञापन

कॉलेज के वरिष्ठ केंद्र अधीक्षक डॉ. उम्मीद सिंह का कहना है कि केंद्र पर ऐसी कोई घटना या हंगामा नहीं हुआ है। टीम के साथ हंगामा करने की सूचना मिली , उस हंगामे और टीम के साथ उलझने वाले छात्र बाहरी हो सकते हैं। डॉ. उमेद सिंह ने कहा हंगामा कर रहे छात्र उनके कॉलेज के नहीं थे। नकल कराने का आरोप गलत है। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर कॉलेज में नकल नहीं कराने दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें