बड़ौत (बागपत)।
बड़ौत देहात मंडल की कार्यशाला बिजेंद्र शर्मा कैंप कार्यालय में हुई, इसमें मंडल प्रभारी जसवीर सोलंकी ने सहभागिता की। इसकी अध्यक्षता राहुल तोमर ने की। संचालन मंडल महामंत्री डॉ. प्रवीण ने किया। मंडल में 11 सेक्टरों पर 119 बूथ पर समिति का गठन किया । जसवीर सोलंकी ने कहा कि सभी कार्यकर्ता 2019 लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं ताकि दोबारा पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई जा सके। बैठक में जिला विस्तारक नितिन शर्मा, आईटी विभाग जिला प्रभारी राजन जैन, मंडल उपाध्यक्ष महेश शर्मा, मंडल महामंत्री सचिन शर्मा, डॉ. पवन शर्मा, प्रभात कुमार, श्रीभगवान आदि मौजूद रहे।