गली में दरवाजे का विरोध
बागपत। शहर के मुख्य बाजार से हाईवे को जोडने वाली महावीर वाली गली में दरवाजा लगाने का कालोनी और व्यापारियों ने विरोध किया। राष्ट्रीय मानवाधिकार संरक्षण संगठन के नगराध्यक्ष गौरव फौजदार के आवास पर बैठक हुई। निर्णय लिया अगर दरवाजा लगाया तो इसकी शिकायत अफसरों से करेंगे। इस गली से बैंक, गैस एजेंसी, डॉक्टरों क क्लीनिक, बस स्टैंड के लिए जाते है। असलम अली, इमरान, पंकज कुमार, कंवरपाल, अजय कुमार, शंकर शर्मा, इमरान खान, सलीम, वसीम, बसीर अली, हसन, करण कुमार, रामकुमार, मोहर सिंह, दिनेश कुमार, जयपाल, बालेवर, अमितर संजीव, सचिन शम्रा, अंकित मौजूद रहे।
----------
10 बीघा गन्ने की फसल जली
रमाला। किशनपुर बराल गांव में 11 हजारी का तारों से निकली चिंगारी से छह किसानों की 10 बीघा गन्ने की फसल जल गई। जिससे किसानों को लाखों रुपये का नुकसान पहुंचा। रवीरसैन तोमर की दो, गिरवर सिंह की दो, राजकुमार, महावीर की तीन, दीपक और महेंद्र की तीन बीघा फसल जली है। थाने पहुंचकर ऊर्जा निगम के खिलाफ तहरीर दी। मुआवजे की मांग की है।
----------
गाड़ी से बैग उठाते किशोर को पकड़ा
रमाला। किशनपुर बराल गांव स्थित बस स्टैंड पर लोनी निवासी चालक संजीव पुत्र हरपाल ने गाड़ी से बैग चुराते हुए एक किशोर को पकड़ लिया। आसपास के लोगों ने किशोर की पिटाई की, लेकिन कुछ लोगों के समझाने पर उसे छोड़ दिया गया।
-----------
पाकिस्तान को दिया जाए करारा जवाब
रमाला। कुलभूषण जाधव की मां और पत्नी के साथ पाकिस्तान में किए गए अभद्र व्यवहार को लेकर रमाला पेट्रोल पंप पर लोगों की बैठक हुई। वक्ताओं ने कहा जो हरकत पाकिस्तान ने एक मां और पत्नी के साथ की है इसका जवाब देश के प्रधानमंत्री को देना चाहिए। कुलभूषण की रिहार्ह के लिए ठोस पैरवी करने की मांग की। डॉयरेक्टर संजीव उर्फ बबलू चौहान, जगदीश शर्मा, अंजीत चौहान, रमेश कुमार, विजय कुमार, कृष्णपाल, देवेंद्र, अनिल मौजूद रहे।
-----------