फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारी को बराबरी के अधिकार दिलाने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
नारी को बराबरी के अधिकार दिलाने का आह्वान
विज्ञापन

छपरौली। किरठल गांव स्थित गोडविल डिग्री कॉलेज में शनिवार को समाज में नारी की स्थिति विषय पर सेमिनार का आयोजन हुआ, जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने विचार रखे। सेमिनार में सभी ने नारी को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य विनोद कुमार ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया। अपने संबोधन में कहा नारी आज अपने अधिकारों से वंचित है। उन्हें जागरूक करने की आवश्यकता है। सभी शिक्षक होने के लिए आगे बढ़ाने का आह्वान किया। छात्रा अंशु ने कहा कि नारी एक घर ही नहीं एक राष्ट्र को बनाती है। फिर भी समाज में बराबरी का दर्जा नहीं पा रही है, जो सोचनीय विषय है। महिमा पंवार ने कहा कि जब नारी हर क्षेत्र में पुरुषों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ रही है तो पक्षपात क्यों। छात्रा रविता ने कहा कि समाज में नारी को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना चाहिए। सोनम, काजल, पूजा, नीशा, हिमानी, आशीष शर्मा, हारूण अहमद आह्वान किया कि वे नारी शिक्षा के प्रयास को आगे बढ़ाते हुए उनके भविष्य बनाने का अवसर देना चाहिए, तभी नारी जाति को उनके अधिकार दिलाने में कामयाबी मिल सकेगी। प्रवक्ता संजीव चौहान, रजनी, वर्षा, पायल, भगत सिंह, बुद्ध सिंह, जवाहर सिंह, राजीव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें