फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यि ज्ञान परीक्षा आज, दो केंद्रों पर 1846 विद्यार्थी होंगे शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्या ज्ञान परीक्षा आज, दो केंद्रों पर 1846 विद्यार्थी होंगे शामिल
विज्ञापन


बागपत। विद्या ज्ञान स्कूल में प्रवेश के लिए श्री यमुना इंटर कॉलेज और जनता वैदिक इंटर कॉलेज में रविवार को परीक्षा होगी। इसके लिए 1846 विद्यार्थियों पंजीकृत हुए। बेसिक शिक्षा विभाग ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली है। एसडीएम को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। परीक्षा दो पालियों में होगी। प्रथम पाली में बालिका वर्ग की 10:30 से 1:30 तक और द्वितीय पाली बालक वर्ग की 2:30 से 4:30 बजे तक होगी।
सामाजिक संस्था विद्या ज्ञान की ओर से अंग्रेजी माध्यम के स्कूल संचालित हैं। परीक्षा के माध्यम से इन स्कूलों में दाखिले होते हैं। आज रविवार को शहर के श्री यमुना इंटर कॉलेज और बड़ौत के जनता वैदिक इंटर कॉलेज में विद्या ज्ञान परीक्षा होगी। सभी ब्लॉकों से सरकारी और निजी स्कूलों के कक्षा पांच तक के बच्चों के आवेदन प्राप्त किए गए हैं। विद्या ज्ञान परीक्षा के नोडल सहायक धर्मेंद्र यादव ने बताया कि 1846 विद्यार्थियों ने आवेदन किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बागपत के परीक्षा केंद्र प्रभारी प्रधानाचार्य जयपाल शर्मा और बड़ौत प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ. यशपाल शास्त्री के केंद्र प्रभारी के निदेशन में परीक्षा होगी। केंद्र प्रेक्षक डीआईओएस और बीएसए रहेंगे। इसके अलावा खंड शिक्षा अधिकारियों को भी इसकी जिम्मेदारी दी गई है। बच्चों को रोल नंबर वितरित किए जा चुके है। बीएसए योगराज सिंह ने बताया कि दोनों केंद्रों पर परीक्षा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। उधर प्रधानाचार्य जयपाल शर्मा ने कहा कि परीक्षा के लिए तैयारी हो गई है। सभी विद्यार्थियों से एक घंटा पहले केंद्र पर पहुंचने का आह्वान किया।
---------
ब्लॉक विद्यार्थी
खेकड़ा 249
बागपत 294
पिलाना 284
छपरौली 186
बिनौली 401
बड़ौत 419
नगर बड़ौत 13
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें