फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस के ऊपर टूटकर गिरा विद्युत तार, भगदड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। शहर के मेरठ बस स्टैंड में रोडवेज बस पर विद्युत लाइन का तार टूटकर गिर गया। इससे वहां पर भगदड़ मच गई। बस की चपेट में बाइक सवार एक युवक आ गया। चालक बस की चॉबी लेकर रफू चक्कर हो गया। इससे मार्ग पर जाम लग गया। पुलिस ने बड़ी मशक्कत कर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

भैसाली डिपो की बस बागपत से सवारी लेकर बुधवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे जैसे ही स्टैैंड से चली, तभी अचानक वहां से गुजर रही विद्युत लाइन का तार टूटकर बस के ऊपर गिर गया। चालक ने अफरातफरी में गाड़ी आगे निकालने की कोशिश की। इस दौरान बस की चपेट में पुराना कसबा निवासी बाइक सवार अमित आकर घायल हो गया। यह देख चालक बस मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लाइन लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह बस को हटाकर जाम खुलवाया। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसकी जानकारी विद्युत निगम के अफसरों को दी गई, तुरंत वहां पर जेई और अन्य कर्मचारी पहुंचे। उन्होंने रोड से तार हटाया। यहां विद्युत लाइन के नीचे गार्डिंग नहीं लगा रखी है। ऐसी स्थिति में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। उधर, निगम के एक्सईएन राजवीर सिंह का कहना है कि अचानक लाइन का तार टूट गया था। इससे कोई नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें