फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान-स्वच्छग्रही स्वच्छता और जल संरक्षण के प्रति करेंगे जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले के ग्राम प्रधान और स्वच्छा ग्रही दिल्ली में हुए स्वच्छता महोत्सव में शामिल हुए। यहां उन्हें स्वच्छता के साथ-साथ जल संरक्षण का भी पाठ पढ़ाया गया। मुख्य अतिथि केबिनेट मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत रहे। उन्होंने जल संरक्षण के संसाधनों को बढ़ावा देने के लिए जागरूक किया। बताया कि जल शक्ति मंत्रालय का गठन हो गया है। इसके माध्यम से कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन

सोमवार को जिले के 25 गांवों के प्रधान और 40 स्वच्छा ग्रही दिल्ली में हुए स्वच्छता महोत्सव में शामिल होने के लिए सुबह रवाना हुए थे। डीडीओ हुब लाल ने उन्हें हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम के लिए रवाना किया । वहां से लौटने पर कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी । गौरीपुर जवाहर नगर की प्रधान कमलेश, रमाला की प्रधान अंजू, सोंटी की प्रधान शालू, पिलाना की प्रधान मोनिका ने बताया कि कार्यक्रम में स्वच्छता अभियान की जानकारी दी गई है। बताया कि आने वाले समय में पानी एक बड़ी समस्या बनेगी। ऐसी समस्या से निपटने के लिए पानी का संरक्षण किस प्रकार कर सकते इसकी जानकारी दी। बताया कि स्वच्छता महोत्सव अब दो अक्टूबर तक चलेगा। इसमें स्वच्छ भारत मिशन के तहत साफ-सफाई के साथ-साथ लोगों को जल के प्रति भी जागरूक किया जाएगा।
नवादा गांव के प्रधान विनोद, पदड़ा गांव के प्रधान श्रद्धानंद त्यागी, मुजफ्फरपुर पोईस के प्रधान रामनिवास, सुन्हैंडा के प्रधान जयदेव ने कहा कि पानी की समस्या परेशानी का कारण है। इससे गांव के लोगों को जागरूक करेंगे। पर्यावरण प्रदूषण को रोकने पर जागरूकता फैलाई जाएगी। स्वच्छता ग्रही राजवीर, प्रेमलता, सीमा, अमरेश, सुमन, क्षमता, राकेश, सुनीता, सुषमा ने भी कहा कि लोगों को स्वच्छता के साथ-साथ बर्बाद न करने के लिए जागरूक करेंगे। स्वच्छ भारत मिशन के कार्यक्रम समन्वय नरेंद्र उज्जवल ने कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें