फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नातक प्रवेश शुल्क में छात्रों ने अवैध वसूली का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। शहर स्थित एमएम डिग्री कॉलेज में स्नातक में प्रवेश के लिए पहले दिन ही कर्मचारी पर छात्रों ने अवैध वसूली करने का आरोप लगाया। छात्रों ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक बागपत से शिकायत कर आरोपी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। छात्र का आरोप है कि जब उसने अवैध वसूली का विरोध किया तो कर्मचारी ने उससे अभद्रता करते हुए हाथापाई भी की।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम बसी निवासी अभिनव नैन पुत्र बृजपाल ने पुलिस अधीक्षक को भेजे पत्र में आरोप लगाया कि सोमवार को वह स्नातक में प्रवेश लेने के लिए खेकड़ा शहर स्थित एमएम डिग्री कॉलेज गया था। फार्म जमा कर रहे एक कर्मचारी ने उससे 1422 रुपये लिए और बदले में 1122 रुपये की स्लिप दी। स्लिप के बाबत उसने जानकारी ली तो कर्मचारी ने उतना ही लिखकर देने की बात कही। छात्र के विरोध करने पर कर्मचारी ने अभद्रता करते हुए हाथापाई भी की। इतना ही नहीं दाखिला न होने देने की भी धमकी दी। आग बबूला हुए छात्र ने बाहर आकर दूसरे छात्रों को जानकारी दी। अन्य छात्रों में भी आक्रोश पनप गया। इसके बाद छात्रों ने जिलाधिकारी पवन कुमार व पुलिस अधीक्षक शैलेष कुमार पांडे को पत्र भेजकर उक्त कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। साथ ही चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी के कुलपति एवं मुख्यमंत्री को भी शिकायती पत्र भेजा है। छात्र ने आरोप लगाया कि उक्त कर्मचारी छात्रों पर शिकायत वापस लेने का दबाव बना रहा है। इतना ही नहीं, उसने छात्रों को अंजाम भुगतने की भी धमकी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें