फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलाना के जंगल में दिखा तेंदुआ, किसानों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। क्षेत्र के मिलाना गांव के जंगल में तेंदुआ दिखाई देने से किसानों में दहशत फैल गई। किसानों ने खेतों मेें जाना बंद कर दिया। सूचना देने के बाद भी वन विभाग की टीम नहीं पहुंची। किसानों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

मिलाना निवासी मुस्तफा, नियाजू, नूर इलाही ने बताया कि रविवार को वे अपने खेत पर पानी चलाने गए थे। खेत में उन्हें तेंदुआ घूमता मिला। तेंदुए को देखकर किसानों में दहशत फैल गई। उन्होंने आसपास के खेतों में कार्य कर रहें अन्य किसानों को भी तेंदुए को दिखाया। किसान काम छोड़कर वापस गांव आ गए। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई, लेकिन वन विभाग की टीम नहीं पहुंची, इससे किसानों में रोष व्याप्त है। किसानों ने खेतों में जाना बंद कर दिया। उन्होंने वन विभाग से पिंजरा लगवाने की मांग की। इस संबंध में बड़ौत रेंज अधिकारी मदन पाल ने बताया कि टीम गांव के जंगल में भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें