बागपत। बालैनी क्षेत्र के किसान कलक्ट्रेट पहुंचे। किसानों ने डीएम पवन कुमार को बताया कि नर सिंह देव शुगर मिल दत्तनगर तीन वर्षों से गन्ने का भुगतान नहीं दिया गया है। करीब तीन करोड़ रुपये बकाया हैं। मिल में बनी चीनी, शीरे और राब को बेचा जा रहा है, लेकिन उनके गन्ने का भुगतान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने डीएम से गन्ने का भुगतान करवाने की मांग की है। सुरेश, सोमपाल, सुदेश पांचाल, रमन, रोहित ढाका, सत्यपाल सिंह, लोकेंद्र, महेश पांचाल, पीतम, तसपाल, रामकुमार, सतीश कुमार, बिजेंद्र, सुरेंद्र, भगत सिंह सहित अन्य दर्जनों किसान मौजूद रहे।