फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भड़ल में एक चर्म शोधन इकाई को किया सील, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। भड़ल गांव में प्रतिबंध के बाद भी चल रही चर्म शोधन इकाइयों को सील करने पहुंचे अधिकारियों को विरोध का सामना करना पड़ा। इकाई संचालकों की अधिकारियों से नोक झोक हुई। विरोध के बीच टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में एक इकाई को सील कर दिया। अन्य इकाइयां सील नहीं कर पाई। विरोध के चलते टीम लौट गई।
विज्ञापन

सोमवार को भड़ल गांव में नायब तहसीलदार बड़ौत दिनेश कुमार मिश्रा व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड मेरठ के जेई एसपी सिंह पुलिस बल के साथ प्रतिबंध के बाद भी चल रही चर्म शोधन इकाइयों को सील करने पहुंचे। जैसे ही टीम इकाई को सील करने लगी तो इकाई संचालकों की भीड़ पहुंच गई। इकाई सील करने का विरोध करने लगे। उनकी अधिकारियों से नोक झोंक भी हुई। पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को समझाकर शांत किया। इकाई संचालकों के भारी विरोध के कारण टीम एक ही इकाई को सील कर पाई। अन्य इकाइयों को सील किए बिना लौटना पड़ा।
नायब तहसीलदार दिनेश कुमार मिश्रा ने बताया कि जिस इकाई पर पहले सील लगाई गई थी वह टूटी मिली, लेकिन इकाई संचालक ने बताया कि यह सील किसी असामाजिक तत्व ने तोड़ी है। इस पर उसे चेतावनी देकर दोबारा सील लगा दी। वहीं चर्म शोध इकाई संचालकों का कहना है कि उनके लिए जो जगह गांव से बाहर दी जा रही है, वह कम है। वहां अभी तक पानी तक का प्रबंध नहीं कराया। इस मौके पर कानूनगो बिजेंद्र तोमर, लेखपाल कृष्णपाल शर्मा तथा भारी पुलिस बल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें