फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोताना यमुना खादर में धड़ल्ले से चल रहा अवैध बालू खनन

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। कोताना गांव के यमुना खादर में दबंगों द्वारा किसानों की भूमि पर कब्जा कर हरियाणा के बालू खनन ठेकेदारों द्वारा बालू खनन का अवैध कारोबार किया जा रहा है, इससे राजस्व विभाग को भारी हानि हो रही है। इसे लेकर बृहस्पतिवार को जिला खनन अधिकारी ने मौके पर जाकर मुआयना किया तो आरोपी लोग हरियाणा की ओर भाग निकले।
विज्ञापन

कोताना गांव के मेहरदीन पुत्र रसीद, शर्रा पुत्र रफीक, यूसुफ पुत्र रहमत, तेजवीर पुत्र श्रीराम हैं। उनकी यमुना खादर में जमीन है, जिस पर वे खेती करते हैं। कुछ प्रभावशाली लोगों ने हरियाणा के बालू ठेकेदारों से मिलकर इस भूमि पर कब्जा कर अवैध रूप से रेत खनन करा रहे हैं। इस मामले में रिपोर्ट भी दर्ज हो चुकी है। इसके बाद भी वे प्रभावशाली लोग उन्हें खेतों में नहीं घुसने दे रहे हैं। इससे तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई है। कभी भी बड़ी घटना हो सकती है। कई बार अधिकारियों ने गांव में छापे भी मारे, लेकिन छापे की सूचना पहले ही मिल जाने से आरोपी हरियाणा की सीमा में भाग जाते हैं। दबंगों के खिलाफ अभी तक कोई कठोर कार्रवाई नहीं की गई है।
जिला खनन अधिकारी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि इससे विभाग को राजस्व की हानि हो रही है। बृहस्पतिवार को भी वे जब यमुना खादर में जांच के लिए पहुंचे तो आरोपी वहां से भाग निकले। जिला खनन अधिकारी ने बताया कि अब बागपत जनपद की सड़कों पर रेत के ओवर लोड ट्रक भी नहीं घुस सकेंगे। ऐसे ट्रकों को ही रेत लाने की इजाजत दी जाएगी, इसमें जीपीएस लगा होगा, ताकि इसके सहारे देखा जा सके कि यहां से रेत लेकर कहां जाएंगे और सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें