फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकारी के पशु चिकित्साधिकारी का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सीडीओ पीसी जायसवाल ने पशु चिकित्साधिकारी मुकारी का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देशित किया है। उन्होंने बताया कि बीडीओ पिलाना कृपाल सिंह ने सुबह 9:25 बजे पशु चिकित्सा केंद्र का निरीक्षण किया था। यहां उन्हें केंद्र पर ताला लटका मिला। शिकायत मिली की अधिकांश समय पर पशु चिकित्साधिकारी नहीं आते है। जिस कारण यहां गांव के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। पशुओं का उपचार प्राइवेट स्तर पर करवाते है। पशु चिकित्सा केंद्र केवल गांव में नाममात्र को है। सीडीओ ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. रविंद्र कुमार को मुकारी पशु चिकित्सा केंद्र पर तैनात चिकित्साधिकारी को एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। वहीं केंद्र पर समय से न पहुंचे और आए दिन अनुपस्थित रहने के संबंध में अपना स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें