बड़ौत (बागपत)। छपरौली विधानसभा क्षेत्र के जरूरतमंद व्यक्तियों को प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना का लाभ दिलाने के लिए छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह चौहान ने जिला नगरीय विकास अभिकरण के द्वारा क्षेत्र के नगर पंचायत दोघट में कैंप लगवाया, ताकि कस्बे के गरीब व जरूरतमंद व्यक्ति योजना का लाभ मिल सके ।
छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह ने जिला नगरीय अभिकरण बागपत के साथ-साथ मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित एवं मलिन बस्ती विकास योजना के अंतर्गत द्वितीय वर्ष 2018-19 में नगर पंचायत दोघट के वार्ड नंबर 6 में ओमकार के मकान से रघुवीर के मकान तक इंटर लाकिंग टाइल्स से सड़क व नाली निर्माण का कार्य व महक सिंह के मकान से फ्लैट सिंह के मकान तक, कौशल के मकान से बीर सिंह के मकान तक इंटर लाकिंग से सड़क का निर्माण कार्य एवं कस्बा टीकरी के वार्ड नंबर 7 में देवेंद्र के मकान से संजू के मकान तक, रत्न के मकान से देवेंद्र के मकान तक इंटर लाकिंग से सड़क व नाली निर्माण कार्य जो 104.345 लाख की कीमत से पूर्ण कराया गया है का उद्घाटन किया।