फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन पाली में हुई बीटीसी की परीक्षा, 51 परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बीटीसी तृतीय सेमेस्टर की सोमवार को परीक्षा शांतिपूर्ण हुई। चारों केंद्रों पर तीन पाली में परीक्षा हुई। 3158 पंजीकृत परीक्षार्थियों में सें 51 अनुपस्थित रहे। उड़न दस्ते ने केंद्रों पर पहुंचकर निरीक्षण किया। परीक्षार्थियों की चेकिंग की गई। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा पूर्ण हुई।
विज्ञापन

बीटीसी के परीक्षा प्रभारी जसवेंद्र सिंह ने बताया कि बीटीसी तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा के दूसरे दिन जिले में चार केंद्र पर तीन पाली में हुई। 3158 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे। बताया कि राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में तीन पाली में 454 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। तीनों पाली में चार अनुपस्थित रहे। डीएवी इंटर कॉलेज के परीक्षा केंद्र पर 540 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। प्रथम, द्वितीय और तृतीय पाली में 532 उपस्थित रहे और आठ अनुपस्थित। खेकड़ा स्थित गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज प्रथम पाली में 385 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 375 उपस्थित रहे और 10 अनुपस्थित। द्वितीय पाली में पंजीकृत 387 में से 374 उपस्थित और 11 अनुपस्थित रहे, तृतीय पाली में 384 में से 374 उपस्थित और 10 अनुपस्थित रहे। सरूरपुर कलां इंटरमीडिएट कॉलेज में 506 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 503 उपस्थित रहे और तीन अनुपस्थित। द्वितीय पाली में 502 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 499 उपस्थित और तीन अनुपस्थित रहे, तृतीय पाली में 506 परीक्षार्थियों में से 503 उपस्थित तीन अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें