बड़ौत (बागपत)।
जैन स्थानकवासी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में नीट मेडिकल की परीक्षा परिणाम में 21वीं रैंक हासिल करने वाले हर्ष जैन को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
अमित राय जैन ने बताया कि हर्ष जैन पुत्र संदीप जैन ने नीट परीक्षा में देशभर में 21वीं रैंक हासिल की है। हर्ष को जैन स्थानकवासी समाज के सुप्रसिद्ध संत राजर्षि राजेंद्र मुनि महाराज व सुधीर मुनि महाराज ने भी हर्ष को आशीर्वाद देते हुए प्रेरणा दी कि चिकित्सक बनने के बाद निर्धन व जरूरतमंद लोगों की निस्वार्थ सेवा करने की भावना रखनी चाहिए। 16 लाख छात्रों में देश भर में 21वां स्थान पाना हर्ष जैन बहुत ही मेहनती व परिश्रमी है। हर्ष जैन वर्तमान में अपने दादा देवेंद्र जैन के साथ रहते हैं। उन्हें ट्रॉफी व शॉल भेंटकर सम्मानित किया। इसमें डॉ. अमित राय जैन, घसीटू मल जैन, भूषण जैन, राजीव जैन, अनुराग जैन, विरेंद्र जैन, सुभाष जैन, श्रीकृष्ण जैन आदि रहे।