फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपती पर जानलेवा हमले में छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सरूरपुर गांव में ईंट भट्ठे के पास दंपती पर हुए जानलेवा हमले के मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। एक माह पहले आरोपियों ने महिला की फांसी लगाकर हत्या की कोशिश की और घर सोने की चेन व दस हजार रुपये भी उठाकर ले गए । पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन

रमाला थाना क्षेत्र के हसनपुर जिवानी गांव निवासी इलियास पुत्र हाजी बसीर परिवार सहित सरूरपुर कलां गांव में ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता है। 12 मई की शाम साढ़े चार बजे के लगभग छह लोगों ने उस पर हमला बोला। उसकी लाठी-डंडों से पिटाई की। बचाव में आई उसकी पत्नी बोहती को पीटा। गले में रस्सी का फंदा लगाकर पत्नी को जान से मारने की कोशिश की। हमलावर घर से सोने की चेन, 10 हजार रुपये की नगदी भी निकालकर ले गए। उसने कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित ने न्यायालय मेें प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी मंजूर, आरिफ, फरमान, गय्यूर, सोनल, सुनीवा के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें