फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत निगम के अधिकारियों की मनमानी पर पिचोकरा के किसान भड़के

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)।
विज्ञापन

विद्युत निगम के अधिकारियों की मनमानी व हठधर्मिता से परेशान होकर पिचोकरा गांव के किसानों ने विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। और समस्या का समाधान न होने पर एक्सईएन कार्यालय बड़ौत पर भूख हड़ताल शुरू करने की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

पिचोकरा गांव के किसान वेदपाल सिंह ने बताया कि पहले वेलकम होटल के बराबर से हाईटेंशन विद्युत लाइन सुरक्षित रूप में जंगल में आ रही थी, लेकिन अब विद्युत निगम के अधिकारियों ने उक्त लाइन को वहां से हटाकर बड़ौत मार्ग पर स्थित जय पारस स्कूल के सामने से जोड़ जंगल में पहुंचाया। उन्होंने बताया कि इस हाईटेंशन लाइन के यहां से खींचने के मतलब तबाही है। क्योंकि हाईटेंशन लाईन के ऊपर ओर नीचे एलटी लाइन है जो जर्जर है। यदि किसी दिन कोई विद्युत तार टूट कर हाईटेंशन लाइन पर गिरा तो जंगल में स्थित करीब 35 नलकूपों के विद्युतत उपकरण में आग लगना निश्चित है। किसानों ने उक्त हाईटेंशन लाइन को वहां से हटवाकर पहले ही स्थान वेलकम होटल के पास से जंगल में लाने की मांग को लेकर निगम के तमाम अधिकारियों व एसडीएम बड़ौत को कई बार प्रार्थना पत्र दिए, लेकिन निगम के अधिकारी मनमानी कर रहे हैं। उन्हें किसानों के नुकसान की कोई परवाह नहीं। इससे क्षुब्ध होकर सोमवार को किसानों ने निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही कहा यदि एक सप्ताह में लाइन को नहीं हटाया तो वे मजबूर होकर एक्सईएन कार्यालय बड़ौत पर अनिश्चित कालीन धरना व भूख हड़ताल शुरू करेंगे। प्रदर्शन में वेदपाल सिंह, रामचंद्र, वीरेंद्र सिंह, सतेंद्र, उदित, जितेंद्र, सद्दाम, आशीष, राजीव, धर्मबीर, सलाउदीन, हरपाल सिंह, उदयवीर, मंशाराम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें