बागपत। डौला गांव स्थित स्कूल की चारदीवारी तुड़वाकर अवैध कब्ज करने का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से की गई है। सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक का कहना है कि यह स्कूल की जमीन है। उन्होंने मुख्यमंत्री से कार्रवाई करने की मांग की है।
डौला गांव में प्राथमिक विद्यालय है। भाजपा नेता पर अपने साथियों के साथ मिलकर प्राथमिक विद्यालय की दीवार को तुड़वाकर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया गया है। इसकी शिकायत सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक महेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की गई है। दीवार को कई वर्ष पुरानी दीवार को तुड़वा दिया है। यह जमीन 100 वर्षों से स्कूल के अधीन है। इससे ग्रामीणों में रोष है। इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए स्कूल की जमीन से पर कब्जा होने से रोका जाए और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।