फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाठशाला में किसानों को पढ़ाया जाएगा कृषि का पाठ

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। किसानों की पाठशाला का शुभारंभ लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। इसका सीधा प्रसारण किसानों को दिखाया गया। विभिन्न स्कूल और कृषि विभाग के कार्यालयों में कार्यक्रम की जानकारी दी। कृषकों को सोमवार से पाठशाला में पहुंचने के लिए निमंत्रण दिया।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में किसानों को कृषि का पाठ पढ़ाने की तैयारी कृषि विभाग ने कर ली है। रविवार को लखनऊ से किसानों की पाठशाला का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किसानों को दिखाने की व्यवस्था की। खेकड़ा स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में डीएम पवन कुमार और सीडीओ पीसी जायसवाल पहुंचे। यहां उनके दिशा निर्देशन में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को दिखाया। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि पाठशाला में पहुंचकर किसान आधुनिक कृषि की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। फसलों में होने वाली बीमारियों से भी जागरूक होंगे। पाठशाला में पहुंचने पर उन्हें फसलों की विभिन्न जानकारी मिल सकती हैं।
डीएम ने सभी किसानों से आह्वान किया कि समय पर पाठशाला में पहुंचकर जानकारी लें। यहां कृषि वैज्ञानिक, विभागीय अधिकारी और विशेषज्ञ मौजूद रहेंगे। कृषि विभाग से संबंधित योजनाओं को कृषकों तक पहुंचाया जाएगा। उप कृषि निदेशक प्रशांत कुमार ने बताया कि पाठशाला की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। 13 जून तक नौ पाठशालाओं का संचालन कराया जाएगा। इस अवसर पर ब्रह्मपाल, कुशल कुमार, मुजफ्फर, जाहिद, आनंद प्रकाश, भगत सिंह, मोनू, श्याम सिंह और कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक मौजूद रहे। वहीं छपरौली क्षेत्र में एडीओ कृषि महेश खोखर ने पाठशाला के शुभारंभ का कार्यक्रम दिखाया। इस अवसर पर सोमवीर, रविंद्र, मनोज, जयपाल, हरेंद्र, सुखपाल, ओंकार, हरबीर, जगपाल, पिंटू, जयवीर मौजूद रहे।
विज्ञापन


46 न्याय पंचायतों में लगेगी किसान पाठशाला
बागपत। सोमवार से बागपत की 46 न्याय पंचायतों में किसानों किसान पाठशाला का आयोजन होगा। रविवार को मुख्यमंत्री ने इसका शुभारंभ लखनऊ से कर दिया है। इसका सीधा प्रसारण किसानों को दिखाया गया। उप कृषि निदेशक प्रशांत कुमार ने बताया कि जैविक खेती, बीज और भूमि का शोधन, खेती करने के तरीके बताएं जाएंगे। किसानों से कम पानी में ज्यादा फसलों की सिंचाई करने की जानकारी दी जाएगी। फसल चक्र में बदलाव कर खेती में विविधता के फायदे भी किसानों को बताए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें