अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। एडीएम अनिल कुमार मिश्रा ने कस्बे का भ्रमण किया। निरीक्षण के दौरान एडीएम को नालियों पर अतिक्रमण मिला। उन्होंने कहा यदि दो दिन में नालियों से कब्जा नहीं हटाया तो नगर पंचायत की ओर से कार्रवाई की जाएगी।
रविवार को सुबह के समय एडीएम अनिल कुमार मिश्रा अग्रवाल मंडी टटीरी में सफाई व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे। यहां उन्होंने सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। नगर पंचायत के कर्मचारियों से नालियों की सफाई करते नजर आए। नालियों की सफाई के दौरान अतिक्रमण से व्यवस्था में गड़बड़ी दिखाई दी। इसे लेकर उन्होंने नाराजगी जाहिर। उन्होंने मैन रोड, बाजार सहित कई पट्टियों का निरीक्षण किया। दुकानदारों को भी अतिक्रमण हटाने के लिए चेतावनी दी गई। निरीक्षण के दौरान लिपिक अंकित शर्मा ने बताया कि एक सप्ताह से नाली और कस्बे में सफाई का विशेष अभियान चल रहा है।