फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छपरौली में पॉलीथिन अभियान का भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया विरोध, नोकझोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली में पॉलिथीन अभियान का भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया विरोध, नोकझोंक
विज्ञापन

छपरौली। छपरौली नगर पंचायत की टीम ने पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाया। इसी बीच भाजपा जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय गुजर रहे थे। उन्होंने छापे का विरोध किया। उन्होंने कहा कि छापे से पहले नोटिस जारी करना चाहिए था। छापे के नाम पर शोषण सहन नहीं किया जाएगा। ईओ ने पुलिस से मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को छपरौली नगर पंचायत में भी ईओ मनीष चौधरी के नेतृत्व में अभियान चलाया जा रहा था। बिना किसी नोटिस से अभियान चलाने पर व्यापारियों ने इसका विरोध किया। इसी बीच मौके से भाजपा जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय गुजर रहे थे। व्यापारियों के बीच पहुंचे और उन्होंने बिना कोई नोटिस जारी किए पॉलीथिन के खिलाफ अभियान का विरोध किया। उन्होंने कहा कि पहले नोटिस जारी करना चाहिए था उसके बाद कार्रवाई। इस तरह की तानाशाही नहीं चलने दी जाएगी। किसी भी सूरत में व्यापारियों से लेकर आम जनता का उत्पीड़न नहीं करने दिया जाएगा। ईओ मनीष चौधरी ने बताया कि विरोध से डीएम को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें