बागपत। कलक्ट्रेट स्थित एनआईसी मेें जिले के विभिन्न स्थानों पर वैज्ञानिकों की बात किसानों के साथ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कृषकों को दिखाया गया। किसानों ने वैज्ञानिकों से सवाल पूछे। जिनका जवाब दिया गया है।
कलक्ट्रेट स्थित एनआईसी में किसानों को निमंत्रण देकर कार्यक्रम में शामिल किया गया। इस दौरान शिकोहपुर निवासी कृषक राम कुमार ने कृषि वैज्ञानिकों से सवाल किया गन्ने की 238 वैरायटी में दवा ज्यादा लगती है ऐसी कोई विधि बताई जाए। जवाब दिया बीज और भूमि का शोधन करना चाहिए। समय से सिंचाई करें। इससे कम दवा लगेगी और ज्यादा पैदावार होगा। किसान सरूरपुर कलां निवासी कृषक सुभाष नैन, ईश्वर सिंह नैथला ने भी कई सवाल पूछे। जिनका जवाब वैज्ञानिकों ने दिया। उप कृषि निदेशक प्रशांत कुमार ने बताया कि वैज्ञानिकों की बात किसानों के साथ कार्यक्रम में जिले के विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम को दिखाया गया है।