अमीनगर सराय (बागपत)।
नगर पंचायत में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया। इसमें दो माह में किए गए सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्य के लिए सिंघावली अहीर थाना पुलिस को एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने सम्मानित किया।
नगर पंचायत अमीनगर सराय में आयोजित समारोह में एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने कहा कि सिंघावली अहीर थाना पुलिस ने अमीनगर सराय से लूट कर भाग रहे दो बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। थाने के पास हुई गोकशी का जल्द खुलासा करने और फर्जी इंश्योरेंस बनाने वाले कैफे संचालक को मौके से गिरफ्तार करने आदि सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्य किए। उन्होंने थानाध्यक्ष उमेश कुमार पांडेय सहित सभी पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया। एसपी ने कस्बे के व्यापारियों से आह्वान किया कि बाजार में ज्यादा से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगवाए और पुलिस का सहयोग करें।
इस मौके पर अमीनगर सराय नगर पंचायत के चेयरमैन मांगेराम यादव ने कस्बे के मुख्य चौराहे पर नगर पंचायत द्वारा छह सीसीटीवी कैमरे लगवाने की घोषणा की। इस अवसर पर एएसपी रण विजय सिंह, थानाध्यक्ष उमेश कुमार पांडे, एसएसआई रजनीश कुमार, विमल यादव, मिरजान मलिक, नितिन यादव, खगेश यादव, छोटूराम यादव, पवन गोयल, ओमकार शर्मा, मनोज शर्मा, जुगनू पाराशर, श्यामसुंदर गर्ग, मंगल सैन शर्मा, राकेश बंसल, बिट्टू गुप्ता, अनिल शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।