बड़ौत (बागपत)। गायत्री देवी कॉलेज ऑफ एजूकेशन व चौधरी कर्म सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी छपरौली रोड पर चल रहे स्काउट एंड गाइड शिविर के दूसरे दिन छात्र-छात्राओं को तंबू निर्माण का अभ्यास कराया ।
पांच दिवसीय शिविर का शुभारंभ कॉलेज के निर्देशक डा. कपिल तोमर व प्रशिक्षक रामकिशन शर्मा ने किया। कपिल तोमर ने कहा कि स्काउट एंड गाइड शिविर में मिलने वाले प्रशिक्षण से छात्र/छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ता है। प्रशिक्षक रामकिशन शर्मा ने दूसरे दिन छात्र/छात्राओं को तंबू निर्माण, प्रार्थना सभा, गांठ बांधना, प्रभात फेरी, विभिन्न प्रकार के ध्वज व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियां कराई। शिविर को सफल बनाने में प्रबंध समिति के सदस्य डॉ. पुष्पेंद्र तोमर, डॉ. अजय तोमर, कपिल तोमर दीपक तोमर, योगेश पंवार, प्रमोद तोमर, पवन कुमार, मंजु मलिक, शालू अहमद का योगदान रहा।