फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर में बालकों को डंड बैठक और पिरामिड बनाना सिखाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में आर्य प्रतिनिधि सभा बागपत द्वारा आयोजित आर्यवीर योग एवं चरित्र निर्माण शिविर के छठे दिन मंगलवार को प्रात: काल बालकों को डंड बैठक का अभ्यास और पिरामिड बनाना सिखाया गया।
विज्ञापन

बौद्धिक कक्षा में स्वामी सुरेंद्रानंद सरस्वती जी ने बालकों को जीवन में सफल होने के लिए शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य प्राप्त करने का उपदेश किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ आत्मा का वास होता है, हमारे प्राचीन ऋषिओं ने मनुष्य के सर्वांगीण विकास के कुछ सूत्र दिए हैं, हमें उनका पालन करना चाहिए. सबसे पहले प्रात:काल 4:00 बजे उठकर शौच आदि से निवृत्त होकर प्रभु का चिंतन करना चाहिए, ऋषि पतंजलि कृत योग दर्शन में वर्णित अष्टांग योग का चतुर्थ अंग प्राणायाम है। उन्होंने कहा हमें नित्य प्रति प्राणायाम करना चाहिए। इस दौरान उन्होंने बालकों को डंड बैठक का अभ्यास कराया और पिरामिड बनाया भी सिखाया। शिविर में उप प्रधान राजपाल सिंह, राजेंद्र आर्य, विजय सिंह राठी, अशोक प्रबोध, समय सिंह, यशपाल आर्य, कपिल आर्य, आचार्य धर्मवीर, रवि शास्त्री आदि उपस्थित रहेेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें