फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलड़ी में परिक्रमा के बाद मंदिर में स्थापित कराई मूर्तियां

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। पलड़ी गांव के शिव मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम धूमधाम से मनाया । गांव में बैंड बाजों के साथ मूर्तियों की परिक्रमा कराई गई। मंदिर में यज्ञ का आयोजन हुआ। भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

गांव के शिव मंदिर में एक सप्ताह से मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का पूजा अर्चना का कार्यक्रम चल रहा था। रविवार को शिव परिवार, राम परिवार, राधा-कृष्ण, शनिदेव, भूरा देव, भैरव देव की मूर्तियों की गांव में परिक्रमा कराई गई। शिव मंदिर से परिक्रमा शुरू होकर गांव की गलियों से होती हुई वापस मंदिर पर समाप्त हुई। पूजा अर्चना के बाद मंदिर में मूर्तियां स्थापित कराई गई। इस मौके पर यज्ञ का आयोजन भी किया गया। यज्ञ पं. आदेश शर्मा, अमरीश शास्त्री, दीपांशु शास्त्री, सोनू शर्मा, मोहित शर्मा ने विधि विधान से पूजा कराई। भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर राकेश, श्रीपाल, प्रवीण, दिनेश, जसवंत, कटार सिंह, धर्मसिंह, प्रमोद, सुरेश देवी, सचिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें