फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीआर में पानी बचाने के लिए बनानी होगी जल नीति : राजेंद्र सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जलपुरुष के नाम से विख्यात राजेंद्र सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के चार राज्यों में आने वाले कुछ ही सालों में जल संकट खड़ा हो जाएगा। जल का अनावश्यक दोहन किया जा रहा है, जिससे जलस्तर गिर रहा है। नदियों का पानी प्रदूषित है, जिसे न पिया जा सकता है और न ही खेती में प्रयोग किया जा सकता है। पानी बचाने के लिए जल नीति बनानी होगा। सात जून को डौला गांव में जल जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार की रात में डौला गांव में अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में राजेंद्र सिंह ने कहा कि एनसीआर के महानगरों में पानी का शोषण सबसे अधिक हो रहा है। दिल्ली, हरियाणा, यूपी और राजस्थान में पानी बचाने के लिए जल नीति बनानी पड़ेगी। तालाबों पर अतिक्रमण है या वह गंदगी से भरे हुए हैं, जिस कारण समस्या खड़ी हो रही है। किसानों को वर्षा चक्र के हिसाब से पहले की तरह ही फसल चक्र तय करना होगा। बारिश के पानी का प्रयोग खेती के लिए अधिक से अधिक किया जाए। जल बचाने के लिए जल साक्षरता जरूरी है। दो अगस्त से नीमली के से जागरूकता अभियान की शुरूआत की जाएगी। एनसीआर की नदियां हैं, जो अब नाले बन चुकी है।


युवा पानी बचाएं और लोगों को करें जागरूक
बागपत। जल पुरुष ने कहा कि पानी का इतना अनावश्यक दोहन किया जा रहा है, जिसे जल शोषण कहना ठीक रहेगा। युवाओं की जिम्मेदारी है कि वह अपने आसपास के लोगों को जागरूक करें और पानी के सदुपयोग के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन



दिल्ली में नाला बन जाती है यमुना
बागपत। राजेंद्र सिंह ने कहा कि यमुना नदी का जल प्रदूषित हो रहा है। इस पर किसी का ध्यान नहीं है। गंदी नदियों का पानी यमुना में जा रहा है। इसके अलावा नालों का पानी यमुना में प्रवाहित किया जाता है। दिल्ली में यमुना नदी की हालत नाले जैसी हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें